logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"50 खोके लेने वाले पर चढ़ी सत्ता की मस्ती", संजय गायकवाड़ के विवादित बोल पर भड़के विजय वडेट्टीवार


नागपुर: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ (Sanjay Gaikwad) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर विवादित टिप्पणी की है। गायकवाड़ ने आरक्षण के मुद्दे पर घेरते हुए राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख का इनाम देने की बात कही है। शिवसेना विधायक इस बयान से कांग्रेस (Congress) भड़क गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और गृहमंत्री (Devendra Fadnavis) से गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर सभी को सबक सीखने की बात भी कांग्रेस नेता ने कही है। 

क्या कहा था संजय गायकवाड़ ने?

सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि, "राहुल गांधी ने देश में आरक्षण खत्म करने का बयान ऐसे समय दिया है जब आरक्षण की मांग जोर पकड़ रही है। वह (राहुल गांधी) पिछड़े आदिवासियों और अन्य लोगों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं और इसलिए इसे खत्म करने की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने वोट पाने के लिए झूठी कहानी फैलाई। आज वह देश से आरक्षण खत्म करने की भाषा बोल रहे हैं और कांग्रेस का असली चेहरा दिखा दिया है। यह मेरी चुनौती है कि जो कोई भी राहुल गांधी की जीभ काट कर लाएगा, उसे मेरी तरफ से 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।"